फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The campaign to catch stray animals failed

Amroha News: छुट्टा पशुओं को पकड़ने की मुहिम ने तोड़ा दम

Sun, 15 Jun 2025 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 15 Jun 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
The campaign to catch stray animals failed
हसनपुर (अमरोहा)। हसनपुर क्षेत्र में लोगों को छुट्टा पशुओं के आतंक से आजाद करवाने की मुहिम चार दिन बाद ही दम तोड़ गई। टीम ने चार दिन अभियान चलाया और सिर्फ 27 छुट्टा पशुओं को पकड़कर खानापूर्ति कर दी, जिससे स्थिति ढाक के तीन पात जैसी है। अभी भी ग्रामीण क्षेत्रों और सड़कों पर छुट्टा पशु मौत बनकर घूम रहे हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

हसनपुर क्षेत्र में पिछले तीन साल में सांड़ 12 से अधिक लोगों की जान ले चुके हैं। हर घटना के बाद प्रशासन छुट्टा पशुओं के आतंक से निजात दिलाने का आश्वासन तो देता है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जाती है। सप्ताहभर पहले आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव दमगड़ा में चारपाई पर सो रही गांव निवासी विद्यावती को सांड़ ने घर में घुसकर पटक-पटक कर मार डाला था।
विज्ञापन

घटना के बाद ग्रामीणों की नाराजगी देखकर प्रशासन हरकत में आया और पशु चिकित्सा विभाग की ओर से चार दिन तक छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए हसनपुर और आदमपुर क्षेत्र में अभियान चलाया गया। टीम ने अभियान के दौरान करनखाल गांव से 10, आदमपुर से 13, दमगड़ा से दो और फूलपुर बीझलपुर से दो छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोशाला भेजा, जिससे क्षेत्रवासियों को कुछ राहत मिली, लेकिन यह अभियान चार दिन चलाने के बाद शुक्रवार को बंद कर दिया। नतीजा, हिंसक सांड़ अभी भी आबादी वाले इलाकों में मौत बनकर घूम रहे हैं। इससे हर समय राहगीर और स्थानीय लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed