फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The bullies organized a sit-in meeting with the waiter for making a reel of Baba Saheb in the hotel.

Amroha News: होटल में बाबा साहब की रील बनाने पर दबंगों ने वेटर से लगवाई उठक बैठक

Sun, 15 Sep 2024 05:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 15 Sep 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
The bullies organized a sit-in meeting with the waiter for making a reel of Baba Saheb in the hotel.
गजरौला। होटल में काम करने वाले अनुसूचित जाति के वेटर द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर को लेकर रील बनाने और भीम आर्मी की रैली में चलने का आह्वान पर मारपीट की गई। आरोप है कि होटल के कर्मचारी ने रील बनाने पर वेटर से गाली गलौज करते हुए जातिसूचक शब्द कहे गए। यही नहीं साथियों ने उठक बैठक लगवाईं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव मुनीमपुर उर्फ बैसपुर निवासी रचित जाटव थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे कुंदन रेस्टोरेंट एंड होटल में वेटर का काम करते हैं। उन्होंने बीते बुधवार शाम अपने मोबाइल के इंस्टाग्राम पर संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ.भीमराव आंबेडकर से संबंधित रील बनाते हुए भीम आर्मी की दिल्ली में आयोजित रैली में चलने का आह्वान किया। इसका होटल में काम करने वाले कंचन शर्मा ने विरोध किया। आरोप है कि बाबा साहब और भीम आर्मी के प्रमुख नगीना सांसद चंद्रशेखर के खिलाफ अभद्र टिप्पणी भी की। आरोप है कि जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि अनपढ़ लोग ही चंद्रशेखर की रैलियों में भाग लेते हैं। इसका विरोध करने पर होटल में काम करने वाले कंचन शर्मा के साथी सत्यवीर पाल, गौरव यादव, अमित पाल, आशुतोष, ऋतिक यादव ने होटल में उनके साथ अभद्रता व मारपीट की। काम के बाद कमरे पर दबंगों ने उनको आतंकित करते हुए जबरन उठक बैठक लगवाईं। जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल करने व जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी का चालान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed