फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The bull picked up and threw the farmer lying on the cot, his condition is critical

Amroha News: सांड़ ने चारपाई पर लेटे किसान को उठाकर पटका, हालत गंभीर

Wed, 30 Jul 2025 12:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 30 Jul 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
The bull picked up and threw the farmer lying on the cot, his condition is critical
आदमपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

गांव शहबाजपुर ढोला में आपस में लड़ रहे दो सांड़ किसान के घर में घुस गए। इस पर चारपाई पर सो रहे किसान की आंख खुल गई। उन्होंने दोनों सांड़ों को भगाने की कोशिश की तो उन्होंने किसान पर हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गए। घटना से ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने सांड़ों को पकड़वाने की मांग की है।
गांव शहबाजपुर ढोला निवासी किसान जाहिद हुसैन सोमवार रात घर के आगे चारपाई पर सो रहे थे। अचानक दो सांड़ लड़ते हुए आए। इससे जाहिद की जाग गए। उन्होंने दोनों सांड़ों को भगाने की कोशिश की तो उन्होंने उन पर हमला कर दिया। सांड़ ने उन्हें उठाकर पटक दिया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग दौड़कर आए। उन्होंने दोनों सांड़ों को भगाकर जाहिद हुसैन को बचाया। हमले में घायल हुए जाहिद हुसैन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

घटना से आक्रोशित लोगों ने प्रशासन से आवारा पशुओं को पकड़वाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जल्द से जल्द आवारा पशुओं को पकड़वाकर गोशाला पहुंचाया जाए। एसडीएम पुष्करनाथ चौधरी का कहना है कि जल्द ही अभियान चलाकर हिंसक पशुओं को पकड़वाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed