फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The bride's condition worsened before the wedding garland.

Amroha News: शादी में जयमाला से पहले बिगड़ी दुल्हन की हालत, अस्पताल में भर्ती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
The bride's condition worsened before the wedding garland.
हसनपुर। क्षेत्र के गांव में आयोजित हुए शादी के कार्यक्रम में जयमाला की तैयारी के बीच अचानक दुल्हन की तबीयत बिगड़ गई। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुल्हन की हालत बिगड़ने से बराती और घराती पक्ष के लोगों की बेचैनी बढ़ गई। बराती बिना दुल्हन के ही मायूस होकर चले गए। जबकि दूल्हा व उसके साथी दुल्हन की तबीयत ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

घटना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। बुधवार की रात को गांव निवासी किसान की बेटी की बरात गजरौला थाना क्षेत्र के गांव से आई थी। बरात चढ़त के बाद जयमाला की तैयारी चल रही थी। दूल्हा जयमाला की स्टेज पर बैठ गया था। दुल्हन का इंतजार किया जा रहा था। दुल्हन सजी हुई बैठी थी। दोनों तरफ के रिश्तेदार शादी आनंद ले रहे थे। इसी दौरान अचानक दुल्हन की तबीयत खराब हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर दूल्हा व अन्य बराती घबरा गए। आनन-फानन में दुल्हन का उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, देर रात तक अधिकांश बराती खाना खाने के बाद वापस लौट गए। बृहस्पतिवार की शाम तक भी फेरे नहीं हो पाए। दुल्हन का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा था। दूल्हा व उसके परिजन दुल्हन की हालत में सुधार होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed