फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The body of the handloom businessman will be taken out from the grave

Amroha News: कब्र से निकाला जाएगा हैंडलूम कारोबारी का शव

Fri, 05 Sep 2025 02:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 05 Sep 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
The body of the handloom businessman will be taken out from the grave
अमरोहा। हैंडलूम कारोबारी के शव के पोस्टमार्टम के लिए डीएम ने अनुमति दे दी है। अब शुक्रवार को कब्र से निकाला जाएगा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया मजिस्ट्रेट व चिकित्सक की निगरानी में पूरी की जाएगी। वहीं, अन्य नामजद हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर परिजन सीओ से मिले और विवेचक पर मिली भगत का आरोप लगाकर गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन


मोहल्ला नल नई बस्ती निवासी हैंडलूम कारोबारी गुफरान ने बीती 24 अगस्त की शाम घर में ही फंदा लगाकर अपनी जान दे दी थी। इस मामले में दो दिन बाद सुसाइड नोट व वीडियो सामने आने और पिता अताउल्लाह की तहरीर पर मृतक की भाभी समेत आठ अन्य आरोपियों के खिलाफ गुफरान को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोपियों में फजल अहमद, सोनू कबाब वाला, अय्यूब बावर्ची, बब्लू, मोहसिन, तंजीम बेग, सना व सलीम शामिल है।
विज्ञापन


आरोप है कि आत्महत्या वाले दिन फजल ने पुलिस की मदद से गुफरान को कोट चौकी बुलाया था। वहां उसकी बेइज्जती की गई थी। हड़काते हुए दरोगा के सामने ही गोली मारने की धमकी दी थी। इसके बाद कोट चौराहे पर एक दुकान में बंधक बनाकर भी गुफरान के साथ मारपीट की थी। आरोपियों से छूटकर घर पहुंचे गुफरान ने वीडियो बनाने के बाद आत्मघाती कदम उठा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामजद भाभी की हो चुकी है गिरफ्तारी

परिजनों ने 25 अगस्त को बिना पोस्टमार्टम कराए शव को सुपुर्दे खाक कर दिया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। डीएम कार्यालय से अनुमति मांगी थी जो करीब नौ दिन से लंबित चल रही थी। वहीं, पुलिस ने मृतक की भाभी सना को कलियर से गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। अब बृहस्पतिवार को शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराए जाने की अनुमति डीएम कार्यालय से दे दी गई है। इसके लिए मजिस्ट्रेट (एसडीएम सदर) व चिकित्सक की निगरानी में पोस्टमार्टम किया जाएगा।




वर्जन-

मृतक गुफरान का शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने की अनुमति मिल गई है। आज यानि शुक्रवार सुबह में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान किया जाएगा।...शक्ति सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed