फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The body of a young man was found hanging 18 days before his marriage

Amroha News: शादी से 18 दिन पहले फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Thu, 06 Feb 2025 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 06 Feb 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging 18 days before his marriage
अमरोहा। शादी से 18 दिन पहले विपिन यादव (22) का शव घर में ही फंदे पर लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आत्महत्या मान रही है, जबकि परिवार वाले कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

विपिन यादव अमरोहा के मोहल्ला जट बाजार निवासी पप्पू यादव के बेटे थे। 23 फरवरी को विपिन की शादी होनी थी। घर में शादी की तैयारी चल रही थीं। मंगलवार रात विपिन ने परिजनों के साथ खाना खाया और कमरे में सोने चला गया। लेकिन, कुछ देर बाद परिजनों ने देखा कि विपिन यादव का शव कमरे में रस्सी के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। कुछ देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई।सूचना मिलते ही इंस्पेकटर पंकज तोमर भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देश पर फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी अरूण कुमार सिंह ने प्रथम दृष्टया विपिन यादव ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या की है। परिजन भी घटना के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article