फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The body of a woman found in Gajraula turned out to be that of Tanu from Ballabhgarh; she was murdered in a love affair.

Amroha News: गजरौला में मिला महिला का शव बल्लभगढ़ की तनु का निकला, प्रेम प्रसंग में हुई हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
The body of a woman found in Gajraula turned out to be that of Tanu from Ballabhgarh; she was murdered in a love affair.
गजरौला। भानपुर रेलवे फाटक के पास कब्रिस्तान में मिला अज्ञात महिला का शव हरियाणा के बल्लभगढ़ निवासी तनु का निकला। तनु की गला दबाकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। शादी करने के दबाव बनाने पर नौगावां सादात के प्रेमी ने हत्या कर शव को फेंक दिया था। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपी प्रेमी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह थानाक्षेत्र के भानपुर फाटक के निकट कब्रिस्तान में करीब 26 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ था। पुलिस को आशंका थी कि हत्या कहीं और करने के बाद शव यहां फेंका गया। मृतका के दाहिने हाथ पर हिंदी में तनिया और अंग्रेजी में एसटी लिखा मिला था। पहचान नहीं होने पर शव को मोर्चरी में रखवाया गया था। पुलिस ने सोशल मीडिया और सर्विलांस की मदद से पहचान कराने के प्रयास शुरू किए। शनिवार को मृतका की मां मीना ने शव की पहचान हरियाणा के बल्लभगढ़ स्थित शिव विहार कॉलोनी निवासी तनु पत्नी सुनील तमोली के रूप में की। तनु दो बच्चों की मां थी और पति से विवाद के चलते अलग रह रही थी। एसपी के मुताबिक तनु का नौगावां सादात थाना क्षेत्र के मिलक बकैना निवासी कामिल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कामिल हरियाण में फूल बेचने जाता था तभी तनु उसके संपर्क में आई थी। एसपी के मुताबिक मामले में आरोपी कामिल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

--------------
पुलिस को गुमराह करने को बंद कराया था तनु का फोन
गजरौला। महिला हत्या प्रकरण में पुलिस जांच के दौरान कई अहम तथ्य सामने आए हैं। एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि आरोपी कामिल तनु को हरियाणा से काठगोदाम ट्रेन के जरिए अमरोहा लेकर आया था। उसने हरियाणा में ही तनु का मोबाइल फोन बंद करा दिया था, जिससे उसकी लोकेशन ट्रेस न हो सके और पुलिस को गुमराह किया जा सके। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने पूरी वारदात की साजिश पहले से तैयार कर रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed