फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The body of a laborer was found hanging from a noose in his own field

Amroha News: अपने ही खेत में फंदे पर लटकता मिला मजदूर का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 06:47 AM IST
विज्ञापन
The body of a laborer was found hanging from a noose in his own field
अमरोहा। घर से निकले मजदूर साजिद (20) का शव अपने ही खेत में दुपट्टे के फंदे के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आत्महत्या मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

साजिद डिडौली कोतवाली क्षेत्र के पायती कलां गांव के रहने वाले बाबू खां का बेटा था। सात भाई-बहनों में दूसरे नंबर का साजिद मजदूरी करता था। मंगलवार शाम चार बजे साजिद घर से निकला था, जिसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजन तलाश करते हुए खेत पर पहुंचे तो पेड़ के सहारे दुपट्टे के फंदे पर साजिद का शव लटका था। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। डायल 112 और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि परिजनों ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है की साजिद में आत्महत्या की है। परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article