{"_id":"688fc6696c89013e6a063201","slug":"the-body-of-a-girl-was-found-hanging-from-a-tree-in-the-forest-departments-forest-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-145088-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: वन विभाग के जंगल में पेड़ पर लटका मिला युवती का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: वन विभाग के जंगल में पेड़ पर लटका मिला युवती का शव
Mon, 04 Aug 2025 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। गांव खुंगावली निवासी मंजू (18) का शव रविवार की सुबह वन विभाग के जंगल में पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि थाना पुलिस को सूचना मिली कि खुंगावली गांव के निकट वन विभाग के जंगल में एक युवती का शव पेड़ पर लटक रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से शव नीचे उतारा। शव की पहचान खुंगावली गांव निवासी रामपाल खड़गवंशी की बेटी मंजू के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों से जानकारी ली। उन्होंने घरेलू कलह में खुदकुशी करने की बात कही। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।