फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The body found hanging in the garden was identified as Shivani of Vatipura

Amroha News: वाटीपुरा की शिवानी के रूप में हुई बाग में लटके मिले शव की पहचान

Wed, 29 Jan 2025 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 29 Jan 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
The body found hanging in the garden was identified as Shivani of Vatipura
ढबारसी (अमरोहा)।
विज्ञापन

पुलिस चौकी से 400 मीटर दूर आम के बाग में पेड़ से लटके मिले युवती के शव की शिनाख्त हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव वाटीपुरा निवासी शिवानी (19) पुत्री चेतराम के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे ढबारसी पुलिस चौकी के पास योगेंद्र त्यागी के बाग में आम के पेड़ दुपट्टे से एक युवती का शव लटका मिला था। पुलिस ने शव को नीचे उतारा था। शव की शिनाख्त करने की कोशिश की गई थी, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया था। सोमवार को आदमपुर क्षेत्र के रहने वाले दो युवक बाइक पर युवती को बैठाकर गांव के पास से लेकर आए थे। दोनों युवक फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि मंगलवार को युवती की शिनाख्त हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव वाटीपुरा निवासी शिवानी के रूप में हुई है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed