फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The bodies of two workers who lost their lives in the Hamirpur accident reached home, mourning prevailed

Amroha News: हमीरपुर हादसे में जान गंवाने वाले दो मजदूरों के शव घर पहुंचे, पसरा मातम

Fri, 13 Jun 2025 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 13 Jun 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
The bodies of two workers who lost their lives in the Hamirpur accident reached home, mourning prevailed
हसनपुर (अमरोहा)। हमीरपुर में हुए हादसे में मृतक हसनपुर क्षेत्र के गांव गंगाचोली निवासी आकाश और पिपलौती निवासी तालिब का शव बुधवार की रात घर पहुंच गया। जबकि गंगाचौली निवासी कौशल का शव पोस्टमार्टम न होने की वजह से अभी नहीं आया। गमगीन माहौल में दोनों के परिजनों ने शवों का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

हसनपुर कोतवाली के गांव गंगाचोली निवासी विवेक, रामबहादुर, नन्हे, आकाश, आयन, गौरव, विनय, कौशल(24), आकाश(18) व पिपलौती गांव निवासी तालिब मारुति वैन में सवार होकर सोमवार की रात को अमरोहा से झांसी बिजली की लाइन के कार्य पर मजदूरी करने जा रहे थे। ये लोग मंगलवार की सुबह जनपद हमीरपुर से गुजर रहे थे। जहां कस्बा मौदहा में मंडी गेट के पास वैन सड़क पर खड़े डंपर से टकरा गई थी। इस हादसे में कौशल, आकाश व तालिब की मौत हो गई। मरने वाले दो मजदूर गांव गंगाचोली के रहने वाले हैं। जबकि एक पिपलौती का है। गंगाचोली गांव में पोस्टमार्टम के बाद बुधवार की रात को आकाश का शव पहुंच गया। जबकि पिपलौती गांव में तालिब का शव पहुंचा। तालिब के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं आकाश के शव को गंगा घाट पर पहुंचकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं कौशल के शव का पोस्टमार्टम बुधवार को नहीं हो पाया था। बताते हैं कि कौशल का पहचानपत्र या आधार कार्ड नहीं मिलने के कारण उसका पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। कौशल के शव के इंतजार में परिजनों की आंखें सूख रही है। पिछले तीन दिनों से गांव में कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed