फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The blueprint for development is ready, the master plan will gain momentum

Amroha News: शहर के विकास का खाका तैयार, महायोजना काे मिलेगी रफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
The blueprint for development is ready, the master plan will gain momentum
अमरोहा। चार महीने पहले शासन से मंजूरी के बाद अब महायोजना को अमलीजामा पहनाए जाने की कवायद शुरू हो गई है। 19 जुलाई को महायोजना से संबंधित बैठक का आयोजन होगा। जिसमें शहर के विकास व सौंदर्यीकरण की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। बैठक में अधिकारियों के साथ ही जिले के कॉलोनाइजर व बिल्डर्स हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


अमरोहा के विकास के लिए शासन ने अमृत योजना के तहत महायोजना 2031 को तैयार किया था। महायोजना के लिए सेंटर फॉर सिम्बायोसिस ऑफ टेक्नोलॉजी एन्वायरमेंट एंड मैनेजमेंट को अमरोहा शहर, जोया समेत 35 गांवों के जीआईएस आधारित सर्वे का जिम्मा का सौंपा गया था। महायोजना का खाका साल 2031 की जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं अवलोकन करने के बाद शासन ने मार्च माह में अमरोहा की महायोजना को मंजूरी दी थी। इसके बाद लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने के कारण इस पर काम नहीं हो सका था। लेकिन चुनाव बीतने के बाद विनियमित क्षेत्र द्वारा इस पर गंभीरता से काम किया जा रहा था।
विज्ञापन




महायोजना को लागू करने के लिए सर्वे कंपनी से महायोजना से संबंधित सभी डाटा मांगा गया था। कंपनी से डाटा मिलने के बाद डीएम/नियंत्रक प्राधिकारी की मंजूरी मिलना बाकी है। एसडीएम सदर/ विनियमित प्राधिकारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल कलक्ट्रेट सभागार में 19 जुलाई को दोपहर 12 बजे बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक में शहर के कॉलोनाइजर व बिल्डर्स की भागीदारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


---



34 गांव होंगे शामिल, संवरेगी सूरत



महायोजना में शहर के आस-पास के 34 गांवों को शामिल किया जाएगा। जिसके बाद इन गांवों में विकास के द्वार खुलेंगे और शहर सरीखी सुविधाएं भी मिल सकेगी। जाम से निजात को शहर के चारों ओर रिंग रोड भी निकाला जाएगा। वहीं हरियाली के लिए पार्क की जमीनें भी आरक्षित होंगी। शहर को सुंदर व व्यवस्थित तरीके से बसाने के लिए काम किया जा सकेगा।

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed