फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The Aryans Cricket Academy's Shoaib selected for Vijay Hazare Trophy

Amroha News: द आर्यंस क्रिकेट एकेडमी के शोएब का विजय हजारे में चयन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
The Aryans Cricket Academy's Shoaib selected for Vijay Hazare Trophy
अमरोहा। द आर्यंस क्रिकेट एकेडमी के शोएब सिद्दीकी का उत्तर प्रदेश विजय हजारे की सीनियर टीम में चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर एकेडमी में खुशी की लहर है। वहीं, परिजनों में खासा उत्साह नजर आ रहा है।
विज्ञापन

एकेडमी के संचालक और कोच अमन लिट्ट और चमन सिंह ने जानकारी दी कि इस बार उत्तर प्रदेश टीम के विजय हजारे ट्रॉफी के मैच चंडीगढ़ में हो रहे हैं। जिसमें उत्तर प्रदेश की टीम में इंटरनेशनल प्लेयर भुवनेश्वर कुमार और नीतीश राणा भी शामिल हैं। एकेडमी के शोएब सिद्दीकी भी उन्हीं के साथ टीम में शामिल हैं। यह जिले व एकेडमी के लिए गर्व की बात है कि उनका एक और खिलाड़ी का चयन हुआ है। शोएब बहुत ही होनहार और मेहनती खिलाडी हैं। शोएब मूल रूप से सहारनपुर के ग्राम हरोडा के निवासी हैं। वह पिछले 10 सालों से लगातार कोच चमन सिंह से कोचिंग ले रहे हैं।
विज्ञापन

इससे पहले शोएब अंडर-19, अंडर-25 और अंडर- 23 टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं। इस साल उत्तर प्रदेश में आईपीएल के तर्ज पर हुए टी-20 लीग में मेरठ की टीम के हिस्सा थे। हाल ही में हुई बीसीसीआई द्वारा स्टेट लिस्ट ए टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश को चैंपियन बनाने में शोएब का बहुत बड़ा योगदान है। शोएब का पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन रहा। जिसमें इन्होंने 10 मैचों मे 70 से अधिक की औसत से 500 रन बनाएं। शोएब अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, द आर्यंस क्रिकेट एकेडमी के संचालक अनिल लिट्ट, अमन लिट्ट और कोच चमन सिंह को देते हैं। डीएसए मुरादाबाद के सचिव विजय गुप्ता ने भी बधाई दी है। अमरोहा के पूर्व खिलाड़ी रिजवान पाशा, कैलाश सिंह विष्ट, शेरू परवेज, विजय ठाकुर, खालिद भाई, परवेज पाशा, रोहित चंदेल ने शोएब को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed