{"_id":"66f34856e48a5ff70b023a04","slug":"the-arrival-of-paddy-in-the-market-has-started-but-farmers-are-angry-as-the-purchase-center-is-not-operational-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-126291-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मंडी में धान की आवक शुरू पर क्रय केंद्र चालू न होने से किसानों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मंडी में धान की आवक शुरू पर क्रय केंद्र चालू न होने से किसानों में रोष
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
मंडी समिति परिसर में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन शंकर की पंचायत हुई। इसमें किसानों ने कहा कि मंडी समिति में धान की आवक शुरू हो गई है, लेकिन अभी तक सरकार की ओर से क्रय केंद्र नहीं चालू किए गए हैं। जिससे किसानों में रोष है। हालांकि, शासन के निर्देशानुसार एक अक्तूबर से मंडी समिति में धान की खरीद होनी है।
एसडीएम कार्यालय के सामने परिसर में आयोजित पंचायत की अध्यक्षता शेर सिंह राणा ने की। प्रदेश उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने कहा कि धान क्रय केंद्र नहीं खुलने से मंडी में किसानों का धान का उचित दाम नहीं मिल रहा है। किसानों ने जल्द ही चीनी मिल चालू कराने की मांग की। वहीं, गन्ने का मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग उठाई। तहसील अध्यक्ष देवेंद्र सैनी ने कहा कि आलू की बुवाई चल रही है, लेकिन समितियों पर खाद की कमी है। बिजली के बिल निकालने वाले कर्मचारी कई-कई माह तक बिल निकालने नहीं पहुंचते। कई माह बाद बिल सामने आता है। जिस कारण मीटर सीडीएफ हो जाता है। इसका खामियाजा किसानों को भारी बिल चुकाकर भुगतना पड़ता है। ब्लॉक अध्यक्ष दीपक गुर्जर ने कहा कि नलकूपों का बिजली बिल माफ किया जाए। इस मौके पर प्रदेश सचिव धीरज सिंह, डॉ. योगेंद्र सिंह, इंद्रपाल चौहान, अमीचंद, रामौतार, जगतवीर सिंह, हरि सिंह मौजूद रहे।