फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The adulteration game... 4 quintals of rasgullas and milk destroyed.

Amroha News: मिलावट का खेल...4 क्विंटल रसगुल्ले व दूध नष्ट कराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
The adulteration game... 4 quintals of rasgullas and milk destroyed.
सैदनगली। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार सुबह तहसील हसनपुर के ग्राम दमगढ़ी में मैसर्स राधे स्वीट और मैसर्स एमपी स्वीट पर छापा मारकर करीब चार क्विंटल खराब रसगुल्ले और 80 लीटर दूषित दूध नष्ट कराया। नष्ट कराए गए माल की कीमत करीब 51 हजार रुपये बताई गई है। कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी मीरा सिंह के नेतृत्व में हुई।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि जांच के दाैरान दोनों फैक्टरियों में भारी गंदगी के बीच मिठाइयां बनती मिलीं। राधे स्वीट्स से 250 किलो और एमपी स्वीट्स से 150 किलो घटिया रसगुल्ले बरामद हुए। राधे स्वीट्स में रसगुल्लों के बर्तनों में मक्खियां और मधुमक्खियां मरी मिलीं। फर्श पर बने गड्ढों में गंदा पानी भरा था, जिसमें कीड़े-मच्छर तैर रहे थे। इसी माहौल में स्टील के डिब्बों में मिठाइयां रखी गई थीं।
विज्ञापन

फैक्टरी का खाद्य पंजीकरण भी एक्सपायर मिला, जबकि 80 लीटर संदिग्ध दूध का कोई रिकॉर्ड नहीं था। एमपी स्वीट्स में भी बदबूदार मिठाइयां मानकों की अनदेखी कर रखी मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने दोनों प्रतिष्ठानों से रसगुल्ले के दो और दूध का एक नमूना लेकर जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा है। मीरा सिंह ने दोनों फैक्टरियों को सफाई और निर्धारित मानक पूरे होने तक तत्काल प्रभाव से बंद रखने के निर्देश दिए। कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मचा है।

कहा कि मिलावटी खाद्य पदार्थ किसी कीमत पर बिकने नहीं दिए जाएंगे। इसको लेकर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। जांच के बाद जो मिलावट करते पकड़ा जाएगा, उस पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed