{"_id":"68c728b48c2ca3dce30f1dd2","slug":"the-accused-who-killed-the-youth-by-stabbing-him-with-a-needle-has-been-arrested-jpnagar-news-c-284-1-jpn1008-147719-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सूजा घोंपकर युवक की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सूजा घोंपकर युवक की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Mon, 15 Sep 2025 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 15 Sep 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। मामूली बात पर फहीम की हत्या करने वाले जाकिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है। फहीम शादियों में खाने बनाने का काम करता था। पुलिस के अनुसार जाकिर ने जिस समय समय थूका तो फहीम वहां से गुजर रहा था। फहीम को लगा कि जाकिर ने उसे देखकर थूका है। इस पर हुई कहासुनी के बाद जाकिर ने फहीम के सीने में सूजा घोंपकर उसकी हत्या कर दी थी।
मोहल्ला चकली निवासी खाना बनाने वाले फहीम की शुक्रवार रात लगभग 9:30 बजे उसके पड़ोसी जाकिर ने सूजा घोंपकर हत्या कर दी थी। परिजनों के मताबिक दोनों पक्षों में रंजिश थी। दोनों के बीच रंजिश करीब दस साल पहले बच्चों के बीच हुए झगड़े के बाद पैदा हुई थी। इसके बाद छोटी-छोटी बातों को लेकर अक्सर दोनों पक्षों में कहासुनी होती रहती थी। फहीम के भाई एजाज ने जाकिर व उसके तीन भाइयों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
रविवार सुबह पुलिस ने मुख्य हत्यारोपी जाकिर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सूजा भी पास ही नाली से बरामद कर लिया है। पूछताछ में जाकिर ने बताया कि वह चांद सूरज इमामबाड़ा के पास खड़ा था। इसी दौरान उसक मुंह में मच्छर चला गया। इस पर उसने थूका तो अचानक वहां से फहीम गुजर रहा था। फहीम को लगा कि जाकिर ने उसे देख कर थूका है।
विज्ञापन
इस बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया था। फहीम ने उसे गाली दी तो गुस्से में आकर पास ही खड़े अब्दुल वहीद के शिकंजी के ठेले से सूजा उठा कर जाकिर ने फहीम पर हमला कर दिया था। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।