फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The accused was caught and thrashed while molesting a Class 10 girl student returning home from tuition

Amroha News: ट्यूशन से घर लौट रही कक्षा दस की छात्रा से छेड़खानी करते आरोपी को पकड़कर धुना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
The accused was caught and thrashed while molesting a Class 10 girl student returning home from tuition
ट्यूशन से घर लौट रही कक्षा दस की छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है। लोगों ने पकड़कर आरोपी की पिटाई कर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला निवासी कक्षा दस की छात्रा नगर के इंटर कालेज में पढ़ती है। वह रोजाना दूसरे मोहल्ले में ट्यूशन के लिए जाती है। बृहस्पतिवार की शाम को छात्रा ट्यूशन के घर लौट रही थी। नगर के इंद्रा चौक पर युवक मिल गया और छात्रा से छेड़खानी शुरू कर दी। छात्रा ने विरोध करते हुए शोर मचा दिया। इस दौरान आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और धुनाई की। मौके पर तमाम लोगों की भीड़ पहुंच गई। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी को थाने ले आई। छात्रा का कहना है कि युवक करीब दस दिन से पीछा कर रहा था। रोजाना छेड़खानी कर रहा था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार वर्मा का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed