फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The accused of theft was sentenced to three years imprisonment and fined Rs 5,000

Amroha News: चोरी के दोषी को सुनाई तीन साल की सजा, पांच हजार का जुर्माना लगाया

Thu, 24 Jul 2025 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 24 Jul 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
The accused of theft was sentenced to three years imprisonment and fined Rs 5,000
अमरोहा।
विज्ञापन

कोर्ट ने घर में घुसकर चोरी के दोषी को तीन साल की सजा सुनाई है। साथ ही पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। मामला थाना गजरौला से जुड़ा है।
गजरौला के मोहल्ला अवांतिका नगर निवासी चेतनस्वरूप वर्मा ने आरोप लगाया था कि 13 अप्रैल 2012 को रात में अवांतिका नगर व जवाहर नगर में सह अभियुक्त के साथ उनके घर से टीवी, जेवर, नकदी, उनके साले के घर से दो मोबाइल, महकार सिंह के घर से गैस सिलेंडर व सोने के कुंडल चोरी किए थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरी किए गए सामान में से 24 अप्रैल 2012 को तीन मोबाइल संभल जिले के हिजरी सराय के रिजवान की निशानदेही पर बरामद किए गए थे।
पुलिस ने मामले में रिजवान को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था। यह मुकदमा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट तृतीय की अदालत में विचाराधीन था। आरोपी ने जुर्म इकबाल कर लिया।
विज्ञापन

कोर्ट में मामले की सुनवाई करते हुए रिजवान को दोषी मानते हुए जेल में बिताई गई अवधि तीन वर्ष 22 दिन की सजा सुनाई। साथ ही पांच हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। अभियोजन की ओर से पैरवी अपर सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अमित कुमार ने पैरवी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed