{"_id":"66f6cf8847845dcf6c0b74d3","slug":"the-accused-of-raping-the-rape-on-bail-threatens-mother-and-daughter-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-126413-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जमानत पर छूटा दुष्कर्म का आरोपी दे रहा मां-बेटी को धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जमानत पर छूटा दुष्कर्म का आरोपी दे रहा मां-बेटी को धमकी
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
दुष्कर्म के मामले में जमानत पर छूटा दूसरे समुदाय का आरोपी पीड़िता व उसकी मां को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने मां-बेटी का रास्ता रोक लिया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मामला नगर के एक मोहल्ले का है। मोहल्ला निवासी महिला ने दूसरे समुदाय के नजाकत के खिलाफ बेटी के साथ दुष्कर्म करने का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपेार्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। महिला का कहना है कि आरोपी जमानत पर बाहर आ गया है। आरोप है कि वह महिला और उसकी बेटी के साथ गाली-गलौज करता है। उनका रास्ता रोककर खड़ा हो जाता है। जान से मारने की धमकी देता है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर नजाकत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।