{"_id":"67f2e55463f8a8df5c0ea884","slug":"the-accused-of-killing-his-wife-by-strangulating-her-with-a-dupatta-has-been-arrested-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-137540-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दुपट्टे से गला दबाकर पत्नी की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दुपट्टे से गला दबाकर पत्नी की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार
Mon, 07 Apr 2025 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 07 Apr 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने सुल्तान नगर मोहल्ला निवासी महिला के पति अमित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से दुपट्टा बरामद किया। अमित पर आरोप है कि उसने तीन दिन पहले पत्नी की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या की। महिला का शव फंदे पर लटका मिला था।
सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि तीन अप्रैल की दोपहर सुल्तान नगर मोहल्ला निवासी अमित की पत्नी कविता का शव फंदे पर लटका मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि कविता की किसी वस्तु से खींचकर गला दबाकर हत्या की गई है। वहीं, मृतका के मायके वालों की तहरीर पर अमित के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने अमित को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की। उसने दुपट्टे से गला दबाकर हत्या करना कबूल किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त दुपट्टा बरामद किया। सीओ ने बताया कि आरोपी का चालान कर दिया गया है।