फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The focus before the board exams will be on the very subjects where students are struggling.

Amroha News: जिस विषय में अटक रहे बच्चे, बोर्ड परीक्षा से पहले उसी पर होगा फोकस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
The focus before the board exams will be on the very subjects where students are struggling.
अमरोहा। बोर्ड परीक्षा में अपेक्षित अंक नहीं पाने वाले विद्यार्थियों की कमजोरियां अब परीक्षा से पहले स्कूल स्तर पर चिह्नित कर दूर की जाएंगी। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की कक्षा परीक्षाओं के प्रदर्शन के आधार पर विषय, अध्याय और प्रश्न स्तर पर कमियां पहचानी जाएंगी।
विज्ञापन

कमजोर विद्यार्थियों का चयन केवल कम अंक के आधार पर नहीं होगा। शिक्षक यह देखेंगे कि विद्यार्थी को किस विषय या अध्याय में लगातार परेशानी हो रही है। इसके बाद जरूरत के अनुसार अतिरिक्त अभ्यास और मार्गदर्शन दिया जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. निशांत कुमार यादव ने बताया कि विद्यार्थियों की समस्याएं अलग-अलग होती हैं। किसी को गणित के विशेष अध्याय तो किसी को विज्ञान के सवाल हल करने में परेशानी होती है। भाषा विषयों में उत्तर लेखन, भाषा और प्रस्तुतीकरण की कमियां भी दूर कराई जाएंगी। बोर्ड से पहले मॉडल पेपर, अभ्यास प्रश्न और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल कराने के साथ निर्धारित समय में पेपर पूरा करने का अभ्यास कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
अभ्यास के बाद फिर होगी जांच

जिला विद्यालय निरीक्षक शतानंद शर्मा ने बताया कि कमजोर छात्रों की तैयारी की नियमित समीक्षा की जाएगी। अतिरिक्त अभ्यास कराने के बाद दोबारा मूल्यांकन कर यह देखा जाएगा कि विद्यार्थी की कमजोरी कितनी दूर हुई है। जिन विषयों में सुधार की जरूरत होगी, उनमें फिर से अभ्यास और मार्गदर्शन दिया जाएगा। स्कूल स्तर की इस कवायद का उद्देश्य बच्चों की कमजोरियों को बोर्ड परीक्षा से काफी पहले पहचान कर दूर करना है, ताकि अंतिम समय में उन पर पढ़ाई का अतिरिक्त दबाव न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed