फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The accused of firing and nuisance sent to jail

फायरिंग व उपद्रव मचाने का आरोपी भेजा जेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
The accused of firing and nuisance sent to jail
हसनपुर। सिहाली जागीर में बच्चों को लेकर हुए विवाद में पथराव, फायरिंग और उपद्रव के मामले में मौके से तमंचे के साथ पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव सिहाली जागीर में बच्चों में कहासुनी को लेकर शुक्रवार को विवाद हो गया था। दोनों पक्षों की ओर से पथराव किया गया था। मौके पर समझाने पहुंची पुलिस पर ही लोग हमलावर हो गए थे। पुलिस की तरफ पत्थर फेंके गए थे।
विज्ञापन

पुलिस के सामने ही पथराव और फायरिंग हुई थी। मौके से पुलिस ने एक आरोपी को तमंचे के साथ पकड़ लिया था। उप निरीक्षक गजेंद्र पाल शर्मा की तहरीर पर पथराव, बलवा, पुलिस कार्य में बाधा डालने व फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में मोहम्मद सादिक, जहांगीर, मुजाहिद, मुजीब, नादिर, इमरान, रिजवान, मिसरार, मंसूर, अरबीन, सादिक और जाबेद को नामजद जबकि 10-12 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर ने बताया कि मौके से तमंचे के साथ पकड़े गए आरोपी जावेद को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed