{"_id":"67f57eda79d98d365902c159","slug":"the-accountant-of-the-cooperative-society-died-after-falling-from-the-roof-of-a-tubewell-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-137669-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ट्यूबवेल की छत से गिरकर सहकारी समिति के एकाउंटेंट की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ट्यूबवेल की छत से गिरकर सहकारी समिति के एकाउंटेंट की मौत
Wed, 09 Apr 2025 01:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 09 Apr 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)। गेहूं की फसल की सिंचाई के दौरान रात में ट्यूबवेल की छत पर सोते समय सहकारी समिति के एकाउंटेंट विवेक कुमार त्यागी (48) गिरकर घायल हो गए। इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।
नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव जमना खास निवासी विवेक कुमार त्यागी गांव में सहकारी समिति में एकाउंटेंट के पद पर तैनात थे। परिवार में पत्नी सोनी के अलावा के दो बेटी और एक बेटा है। परिजनों के मुताबिक पांच अप्रैल की रात वह गेहूं की फसल की सिंचाई करने खेत पर गए थे। पानी चलाने के बाद वह ट्यूबवेल की कोठरी पर जाकर सो गए। सोते समय कोठरी से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर मंगलवार की सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही मुरादाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार की की शाम पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।