फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   thand ne barpaya kahar

बर्फीली हवा ने बरपाया कहर, ठिठुरी जिदंगी

Fri, 06 Jan 2017 11:58 PM IST
अमरोहा/अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 06 Jan 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
thand ne barpaya kahar
बा‌रिश हुई
नए साल में पांच दिन तक सर्दी से राहत थी। छठवें दिन मौसम के तेवर तल्ख हो गए हैं। फिजा में गहरे कोहरे की सफेद चादर छाई रही। पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। इससे पारा लुढ़क गया है। सर्दी ने सितम ढहाया और बर्फीली हवाओं ने जमकर कहर बरपाया। सर्दी से जिंदगी कांप उठी। जन जीवन अस्त व्यस्त रहा। सर्दी के चलते लोग घरों में कैद रहने पर मजबूर रहे।
विज्ञापन


गर्म कपड़ों में लिपटे हुए भी लोगों की सर्दी कंपकंपी छूटती रही। हाथ-पांव सुन्न पड़ गए। जो लोग घरों से बाहर निकले वह पूरी तरह से पैक होकर निकले। रेलवे स्टेशन, रोडवेज अन्य स्थानों पर अलाव जलते हुए देखे गए। शाम ढलते ही फिर कोहरे के आगोश में जिला समा गया।
विज्ञापन


नए साल के पांच दिन अच्छे गुजरे हैं। न तो कोहरा रहा न ही ज्यादा सर्दी रही। लेकिन शुक्रवार को अचानक मौसम ने करवट बदली है। घने कोहरे की सफेद चादर ओढ़कर सुबह हुई। कोहरे के आगोश में सिमटे हुए दिन निकला। बर्फीली हवाएं हाड़ तक कंपा रही थीं। लोग सर्दी के चलते घरों में ही दुबके रहे और सड़कों पर आवाजाही न के बराबर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतम तापमान दो डिग्री लुढ़ककर 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री रिकार्ड किया गया। पूरे दिन सूर्य देव के दर्शन न होने से सर्दी ने सितम ढहाया। बर्फीली हवाओं के सामने सर्दी से लोगों की कंपकंपी छूटती रही। 


अमरोहा। नए साल का शुक्रवार सबसे ठंडा दिन रहा। बच्चों का सर्दी से कांपते हुए स्कूल पहुंचना पड़ा। इससे बच्चों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्कूल में बैठे हुए बच्चों की कंपकंपी छूटती रही। कोहरा और सर्दी के चलते स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति काफी कम रही। बेसिक स्कूलों में तो गिनती के ही बच्चे स्कूल पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed