फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   terror of leoperd

तेंदुए की दहशत बरकरार, खादर के खेतों में पशुओं को ले जाने से घबरा रहे ग्रामीण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
terror of leoperd
गजरौला (अमरोहा)। खादर के गांवों में तेंदुए की दहशत बरकरार है। आलम यह है कि ग्रामीण अपने पालतू पशुओं को खेतों में चराने से ले जाने में भी डर रहे हैं। उन्हें यही चिंता है कि कहीं जानवरों को देख तेंदुआ उन पर हमला न कर दे। वहीं गांवों में शाम ढलते ही ग्रामीण घरों में कैद हो रहे हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को भी खादर के गांव बहलोलपुर, पतेईऐमन, नौनेर और चकनवाला में गांवों की चौपालों पर तेंदुए का ही जिक्र चलता रहा। गांव वाले इस कदर दहशत में हैं कि अकेले खेतों की ओर नहीं जा रहे हैं। इतना ही नहीं कई ग्रामीणों ने अपने पशुओं को चराने के लिए खेतों में ले जाता बंद कर दिया है। इनका कहना कि तेंदुआ उनके पशुओं को निवाला बना सकता है। वहीं गांवों के युवक सुबह के समय खेतों में लाठी-डंडे और फावड़े लेकर तेंदुए की तलाश कर रहे हैं। हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। इन गांवों में शाम ढलते ही सन्नाटा पसर जाता है। दहशतजदा लोग घरों में कैद हो रहे हैं। वहीं डिप्टी रेंजर मनोज कुमार का कहना है कि अफवाहों से बचें और सतर्क रहें। वन विभाग की टीमें गश्त कर रही हैं। बता दें कि मंगलवार को गांव नौनेर में तेंदुआ देखे जाने के शोर के बीच मस्जिद से भी एलान हुआ था। वहीं बुधवार को गांव पतेई एमन में मुन्नु के स्पेलर के पीछे खेत में तेंदुआ देखे जाने के शोर के बाद फायरिंग भी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed