फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Terrible noise like boiler explosion is scaring people

Amroha News: लोगों को भयभीत कर रहा बाॅयलर फटने जैसा भयानक शोर

Thu, 29 Feb 2024 03:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 29 Feb 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Terrible noise like boiler explosion is scaring people
गजरौला (अमरोहा)। जुबिलेंट फैक्टरी से अचानक निकल रही बाॅयलर फटने जैसी भयानक आवाज लोगों को भयभीत कर रही है। रात में घबराहट के चलते लोग घरों से निकल आए। छतों पर चढ़ गए। एक दूसरे से पूछा, यह कैसा डरावना शोर है। पुलिस को भी फोन किया। पुलिस ने फैक्टरी प्रबंधन से बात कर लोगाें की आशंका दूर की।
विज्ञापन

बीते दो दिन से हर तीन घंटे बाद बाॅयलर फटने जैसी भीषण आवाज आती है। जिससे लोग घबरा उठते हैं। एक दूसरे से पूछते हैं कि यह डरावनी आवाज कैसी है। सवाल करते हैं कि किसी फैक्टरी में कुछ हो गया है क्या। अतरपुरा निवासी पूर्व प्रधानाचार्य कैप्टन सूदन सिंह ने बताया कि मंगलवार की शाम छह बजे अचानक बाॅयलर फटने जैसी आवाज हुई तो वह घर से बाहर निकल आए। फिर छत पर चढ़ कर देखा। रात को ढाई बजे दिल को दहला देने वाली आवाज आने पर उनके बेटे अमन सिंह ने घबराहट होने की शिकायत की। वह दहशत के चलते घर से बाहर निकल कर खड़े हाे गया। लक्ष्मी नगर मोहल्ला निवासी राजीव उपाध्याय कहते हैं कि इस तरह की डरावनी आवाज कई साल पूर्व आती थी, लेकिन अब दो दिन से आ रही आवाज ने रात को लोगों की नींद छीन ली है।
विज्ञापन






मरम्मत के बाद बायलर चालू किया गया है। जिससे निकलने वाली स्टीम के प्रेशर से तीन घंटे बाद यह आवाज आती है। बायलर फटने जैसी यह आवाज चार-पांच दिन तक आएगी। सुनील दीक्षित, जन संपर्क निदेशक जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन गजरौला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed