{"_id":"5a98561e4f1c1bf07b8ba15a","slug":"teo-byker-died-in-gajraula","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर घर जा रहे दो बाइक सवारों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर घर जा रहे दो बाइक सवारों की मौत
ब्यूरो अमर उजाला /मंडी धनौरा/बछरायूं।
Updated Fri, 02 Mar 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला की एक फैक्ट्री से काम निपटा कर लौट रहे बाइक सवार दो लोगों की जुगाड़ू की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद चालक जुगाडू वाहन छोड़ कर फरार हो गया। होली के मौके पर दो की मौत से गांव में गम की लहर दौड़ गई।
थाना क्षेत्र के गांव मोहददीनपुर निवासी राजू (50) पुत्र भीमा मकान आदि में लेंटर डालने के ठेके का काम करता है। उसके गांव का ही सर्वेंद्र (40) पुत्र जसराज लेबर का काम करता है। राजू ने गजरौला में कोई ठेका लिया हुआ है। गुरूवार की देर शाम राजू व सर्वेंद्र बाइक से गजरौला से गांव जा रहे थे। थाना बछरायूं के गांव मोहम्मदपुर पट्टी के सामने से आ रहे एक जुगाडू ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सर्वेंद्र चला रहा था। जुगाडू की टक्कर से दोनों बुरी तरह घायल हो गए। राजू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सर्वेंद्र बुरी तरह घायल हो गया। राहगीरों ने उसे सरकारी अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने सर्वेंद्र को भी मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी मिलते ही दोनों के परिजन भी सरकारी अस्पताल पहुंच गए। शव को देखकर वे दहाड़े मार कर रोने लगे। दुर्घटना के बाद चालक जुगाडू छोड़कर फरार हो गया। मृतकों के परिजनों में होली के मौके पर शोक छा गया। पुलिस दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की रही थी। उधर लोगों का कहना था कि यदि बाइक सवार राजू व सर्वेंद्र ने हेलमेट पहना होता तो शायद उनकी जान बच सकती थी। यातायात के नियमों की परवाह ना कर लोग बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चला रहे हैं। राजू व सर्वेंद्र ने भी हेलमेट नहीं पहना हुआ था। दूसरी ओर जुगाड़ वाले भी नियमों को ताक पर रखकर हाइवे पर उनको दौड़ा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जुगाड़ चालक एक ट्रैक्टर ट्राली को ओवरटेक करने के चक्कर में उसे बेतहाशा दौड़ा रहा था। इसी चक्कर में उसने सामने से आ रहे बाइक सवारों को रौंद दिया।