फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Tender of jailed travel agency operator canceled

Amroha News: जेल गए ट्रैवल एजेंसी संचालक का टेंडर निरस्त

Sat, 02 Sep 2023 12:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 02 Sep 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Tender of jailed travel agency operator canceled
अमरोहा। भाजपा नेता की बेटी पर जानलेवा हमला करने वाले ट्रैवल एजेंसी संचालक अजय कुमार के टेंडर को सीडीओ अश्वनी कुमार ने निरस्त कर दिया है। अब आरोपी संचालक सरकारी विभाग में अपनी गाड़ी नहीं चलवा सकेगा।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव नारंगपुर के रहने वाले ट्रैवल एजेंसी संचालक अजय कुमार और भाजपा नेता की डॉक्टर बेटी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। 15 जून को भाजपा नेता की बेटी ने ट्रैवल एजेंसी संचालक अजय कुमार पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया था। जबकि एक मुकदमा डिडौली कोतवाली में दर्ज कराया गया। इसके बाद ट्रैवल एजेंसी संचालक की पत्नी ने भाजपा नेता, उनकी डॉक्टर बेटी समेत सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया। पुलिस तीनों मुकदमों की जांच कर रही है। लेकिन करीब बीस दिन पहले भाजपा नेता की डॉक्टर बेटी पायती कलां प्राथमिक विद्यालय से बच्चों का परीक्षण करके वापस लौट रही थी। उन्हें एसपी कार्यालय जाना था। वह चौधरपुर में खेड़ी रोड पर ऑटो का इंतजार कर रही थी। तभी मुरादाबाद की ओर से आ रहे डॉक्टर अनुराग की कार रुकवा उसमें बैठ गई। तभी ट्रैवल एजेंसी संचालक अजय कुमार पीछा करता हुआ कार से आया और कार में पीछे से एकाएक तीन बार जान से मारने की नियत से टक्कर मारी। इस दौरान कार डिवाइडर से टकराकर पीछे की तरफ घूम गई। ओवर ब्रिज के नीचे गिरने से बाल-बाल बचे। इस मामले में भाजपा नेता की बेटी का आरोपी की ट्रैवल एजेंसी संचालक अजय कुमार के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी अजय कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सीडीओ अश्वनी कुमार ने बताया कि आरोपी अजय कुमार ने सरकारी विभागों में अपनी गाड़ी लगा रखी थी। लिहाजा उसके टैंडर को निरस्त कर दिया गया है। अब वह अपनी गाड़ी सरकारी विभागों में नहीं लगा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed