फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Ten percent of mango crop damaged due to storm and rain

आंधी-बारिश से आम की दस फीसदी फसल को नुकसान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Ten percent of mango crop damaged due to storm and rain
अमरोहा। सोमवार की रात बारिश के साथ तेज हवाओं में आंधी ने आम की फसल पर कहर बरपाया है।। बागों में छोटी बड़ी अमिया झड़ कर जमीन पर गिर पड़ी। तेज हवा के झोंके से बड़ी संख्या में कच्चा आम पेड़ों से टूट गया। बागों में टूटे हुए आम के ढेर लगे हुए हैं। सुबह होने पर जब आम कारोबारी बागों में पहुंचे टूटे हुए आम देखकर होश उड़ गए। फसल को बर्बाद होता देख माथा पकड़ लिया है। मंडियों में टूटे हुए आम के खरीदार नहीं मिल रहे हैं। कृषि अधिकारी के मुताबिक दस फीसदी फसल का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिले में 6,000 हेक्टेयर में आम के बाग है। लगभग 1.20 लाख मीट्रिक टन आम का उत्पादन होगा। हालांकि अभी जून का शुरुआती सप्ताह है। इसमें पेड़ों पर आम पहले के मुकाबले काफी मोटा है। सोमवार की रात मौसम ने यू टर्न लिया। आसमान में बादल छा गए। कुछ देर के बाद धूल भरी हवा चलने लगी। तेज हवा से आम की फसल को भारी दस फीसदी नुकसान पहुंचाया। वहीं आम कारोबारी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि इस सीजन की तीन बार आंधी आई है। आंधी ने आम की फसल को चौपट कर दिया है। सालभर की मेहनत पर पानी फेर दिया है। सोमवार रात आई आंधी में काफी संख्या में कच्चा आम पेड़ों से टूट गया है। आंधी में टूटे हुए आम के बागों में ढेर लगे हुए हैं। आम की फसल बर्बाद हो गई है। मंडियों में बहुत कम दामों पर आम को बेचना पड़ रहा है। आंधी के चलते कैलास रोड, नौगांवा सादात रोड समेत कई जगह पेड़ जमीन पर गिर पड़े। इससे राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि दिन निकलते की कर्मचारियों ने पकड़ों को हटाकर रास्ता साफ करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed