फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ten more monkeys died in amroha

ढबारसी में 10 और बंदरों की मौत

Thu, 29 Mar 2018 01:28 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला /ढबरासी/अमरोहा। 
ब्यूरो अमर उजाला /ढबरासी/अमरोहा।  Updated Thu, 29 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
ten more monkeys died in amroha
ढबारसी में कस्बावासियों से जानकारी लेती वन विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला
ढबारसी में बंदरों की मौत का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। बुधवार को दस और बंदरों की मौत हो गई। इसके साथ मरने वाले बंदरों की संख्या सौ से अधिक हो गई है। भारी संख्या में बंदरों की मौत होने के बाद वन अधिकारियों और पशु चिकित्सकों की टीम ने गांव में डेरा डाल दिया है। बीमार बंदरों के इलाज को ग्लूकोज के टब भरकर रखे गए हैं। वहीं, एक बंदर का शव आईवीआरआई बरेली पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन

बुधवार को ढबारसी के मोहल्ला होली वाला के लोग सुबह उठे तो तीन बंदरों के शव गलियों में पड़े थे। शाम होने तक मरे हुए बंदरों की संख्या दस पहुंच गई। पिछले एक सप्ताह से अब तक बंदरों की मौत का आंकड़ा करीब 110 पहुंच गया है। ढबारसी में पिछले एक सप्ताह से रोजाना दस से पंद्रह बंदरों की मौत हो रही है। पहले तो ग्रामीणों ने बंदरों की मौत को सामान्य लिया। लेकिन, जब एक-एक कर बंदरों के शव मिले तो गांव में सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन

आखिरकार पशु चिकित्साधिकारी और वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग में बंदरों की मौत से हड़कंप मचा हुआ है। वन विभाग ने बुधवार को अपने तीन कर्मचारियों की ड्यूटी गांव में लगा दी। जो लगातार बंदरों पर नजर बनाए हुए हैं। दोपहर में डीएफओ रमेशचंद और एसडीओ एके सिंह भी गांव पहुंचे। जिन्होंने बंदरों की मौत लेकर मौका मुआयना किया। उधर, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ब्रजवीर सिंह ने भी गांव पहुंचकर चिकित्सकों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed