फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Ten candidates including BSP have their deposits forfeited

Amroha News: बसपा समेत दस प्रत्याशियों की जमानत जब्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Ten candidates including BSP have their deposits forfeited
अमरोहा। लोकसभा सीट पर हुए चुनाव में मतगणना मंगलवार को संपन्न हो गई। चुनाव में तीन मुख्य पार्टियों को छोड़कर शेष नौ प्रत्याशी नोटा से हार गए। इसके साथ ही बसपा का प्रदर्शन इस चुनाव में पहले के मुकाबले खराब रहा। ये ही वजह रही कि बसपा प्रत्याशी अपनी जमानत बचाने में भी कामयाब नहीं हो सके। उन समेत दस प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।
विज्ञापन

अमरोहा लोकसभा सीट में 12 प्रत्याशी मैदान में थे। 26 अप्रैल को दूसरे चरण में कुल 1716641 में से 1104790 मतदाताओं ने मतदान किया। निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के अनुसार कुल मतदाता का एक गुणा छह भाग जमानत बचाने के लिए चाहिए। इस तरह से अमरोहा लोकसभा सीट में 1.84 लाख के करीब जमानत बचाने के लिए वोट की जरूरत थी। लेकिन बसपा प्रत्याशी चौधरी मुजाहिद हुसैन को केवल 164099 मत मिले।
विज्ञापन

जिस कारण बसपा प्रत्याशी सहित नौ प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। इतना ही नहीं इस चुनाव में मतदाताओं ने नोटा का भी खूब बटन दबाया है। आकड़ों की बात करें तो गढ़ मुक्तेश्वर, मंडी धनौरा, हसनपुर, नौगांवा सादात और अमरोहा विधानसभा सीट के 5900 मतदाताओं ने सभी प्रत्याशियों को नकारते हुए नोटा का बटन दबाया। वहीं, लोकसभी चुनाव की जीत का दावा करने वाले सात प्रत्याशी भी नोटा के बराबर मत हासिल नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
इनकी हुई जमानत जब्त
पार्टी-----------------प्रत्याशी-------------------वोट
चौधरी मुजाहिद हुसैन-----बसपा----------------164099
सुहैल हैदर------------अखिल भारतीय परिवार पार्टी-----2504
कासिफ हुसैन----------निर्दलीय-------------------679
कुमदेश कुमार---------निर्दलीय-------------------635
कुशाग्र--------------निर्दलीय-------------------858
जीतपाल राणा---------निर्दलीय-------------------2556
दानिश--------------निर्दलीय-------------------3617
नईमुद्दीन-------------निर्दलीय-------------------1004
नरेंद्र सिंह------------निर्दलीय--------------------1779
सुरेश---------------निर्दलीय-------------------2717
-----------
ये नौ प्रत्याशी नोटा से हारे
लोकसभा क्षेत्र में 5900 लोगों ने नोट बटन दबाया है। जिसके चलते सुहैल हैदर, कासिफ हुसैन, कुमदेश कुमार, कुशाग्र, जीतपाल राणा, दानिश, नईमुद्दीन, नरेंद्र सिंह, सुरेश नोटा से भी हार गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed