फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   tempreture increase 12 degree in eight days

आठ दिन में 12 डिग्री चढ़ा पारा

Sun, 21 Jan 2018 01:30 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा। 
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।  Updated Sun, 21 Jan 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
tempreture increase 12 degree in eight days
demo
मौसम के तेवर बदलने लगे हैं। पिछले आठ दिनों में दिन का पारा बारह डिग्री चढ़ गया। वहीं रात के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। अधिकतम तापमान 25 तो न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। तापमान बढ़ने से लोगों को कड़काती ठंड से कुछ राहत मिली है। 
विज्ञापन

एक जनवरी को दिन का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तो रात 11 जनवरी को 10.8 डिग्री रहा। लेकिन नौ जनवरी को सारे रिकार्ड तोड़ते हुए रात का तापमान साढ़े चार डिग्री से ढाई डिग्री पर पहुंच गया। आंकड़ों के मुताबिक पिछले चार साल में पहली बार न्यूनतम तापमान तीन से नीचे पहुंचा है। वहीं, कोहरा छंटने के बाद तापमान चढ़ने लगा है। आठ दिन पहले तेरह जनवरी को अधिकतम तापमान 13 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री मापा गया। 
विज्ञापन

जबकि बीस जनवरी को दिन का तापमान 25 और रात का 8.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दिन के तापमान में बारह डिग्री का इजाफा हुआ। जबकि, रात का तापमान तीन डिग्री बढ़ा है। इससे सर्दी और ठिठुरन में कमी आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed