फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Tempo full of processions overturned, one killed, four injured

बरातियों से भरा टेंपो पलटा, एक की मौत, चार घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Tempo full of processions overturned, one killed, four injured
बारातियों से भरा टेंपो पलटा, एक की मौत, चार घायल
विज्ञापन

चौधरपुर में पुल के नीचे गन्ने के ट्राले से बचाने के प्रयास में हुआ हादसा
मुरादाबाद के गागन निवासी अर्जुन की बरात में आया था संभल का हिमांशु
संवाद न्यूज एजेंसी
जोया (अमरोहा)। शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे बारातियों से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में संभल निवासी पकौड़ी विक्रेता की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से एक को गंभीर हालत में मुरादाबाद रेफर किया गया है। वहीं, पुलिस में शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह हादसा डिडौली कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित चौधरपुर गांव में पुल के नीचे हुआ। मुरादाबाद के गागन निवासी अर्जुन की बरात शुक्रवार को रजबपुर थानाक्षेत्र के पीठखेड़ा गांव में आई थी। इसमें मोहल्ले के ही रहने रामोतार, राकेश, प्रिंस राघव और तपन आए थे। देर शाम बरात वापसी के दौरान यह लोग टेंपू में सवार होकर घर लौट रहे थे। टेंपो तपन चला रहा था। जैसे ही उनका टेंपो डिडौली कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित चौधरपुर पुल के नीचे पहुंचा, तभी आगे चल रही ट्रक और गन्ने का ट्राले से बचाने के प्रयास में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन

हादसे में मूलरूप से संभल निवासी हिमांशु (21) की मौके पर मौत हो गई, जबकि प्रिंस राघव, राकेश, रामोतार और टेंपो चालक तपन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को जोया के अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से चिकित्सकों ने रामोतार (50) को गंभीर हालत में मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। एसओ सुनील मलिक ने बताया कि हिमांशु मूलरूप से संभल जनपद के गांव का रहने वाला है। वह मुरादाबाद के गागन में पकौड़ी का ठेला लगाता था। फिलहाल शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed