फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   tempo accident in amroha one died

सवारियों से भरा टेंपो पलटा, मजदूर की मौत, पांच घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
tempo accident in amroha one died
अमरोहा। जोया रोड पर सवारियों से भरा टैंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंपो में सवार मजदूर की मौत हो गई। हादसे में पांच सवारियां घायल हो गईं। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मजदूर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। देहात पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तलवार शाह निवासी इफ्तेखार (40) रोजमर्रा की मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। परिवार में पत्नी के अलावा छह बच्चे हैं। रविवार को वह जोया में मजदूरी करने गया था। देर शाम करीब आठ बजे वह टैंपो में सवार होकर घर लौट रहा था। जैसे ही टैंपो जोई गांव से आगे रजबपुर थाना क्षेत्र में पहुंचा। तभी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंपो के पलटते ही सवारियों में चीखपुकार मच गई। शोर सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने इफ्तेखार को मृत घोषित कर दिया। मौके की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। चूंकि जिला अस्पताल देहात थानाक्षेत्र में आता है। इसलिए हादसे की खबर देहात पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पत्नी और बच्चों को रो-रोकर बुरा हाल है। जबकि हादसे में नूरजहां, आकिल, रविंद्र, बब्बन खां और राजकुमार घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed