फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Temperature crosses 41, heat wave also hits

Amroha News: पारा 41 के पार, लू की भी मार

Sun, 27 Apr 2025 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 27 Apr 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Temperature crosses 41, heat wave also hits
अमरोहा। भीषण गर्मी के साथ लू के थपेड़ों ने लोगों का बुरा हाल कर दिया। आग उगल रहे सूरज और लू के थपेड़ों के कारण बदन झुलस रहा है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर रहा है। नगर के बाजारों में भी लोग सुबह और शाम को खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

अप्रैल महीने का आखिरी पखवाड़ा चल रहा है। तापमान लगातार ऊपर की ओर चढ़ने की संभावना जताई है। गर्मी के रौद्र रूप से शनिवार बेहद गर्म दिन रहा। अप्रैल में ही मई में जून जैसी गर्मी का अहसास हो रहा है। सुबह नौ बजे के बाद से ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। इस पर लू के थपेड़ों ने तो लोगों को अधिक परेशान किया। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। शाम को थोड़ी चहल-पहल देखी गई। आने वाले दिनों में गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली लू के थपेड़ों ने भी लोगों को परेशान किया। बढ़ते तापमान के साथ मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। इस वजह से लोगों की नींद प्रभावित हो रही है। जिला कृषि अधिकारी बबलू सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। रात के तापमान में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed