{"_id":"57571e404f1c1b1b759c567d","slug":"tehsil-bhavan-naugavan-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा हाईकमान के दरबार में होगा नौगावां तहसील भवन का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा हाईकमान के दरबार में होगा नौगावां तहसील भवन का फैसला
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Wed, 08 Jun 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी
- फोटो : अमर उजाला
नौगावां सादात तहसील भवन की जमीन के चयन को लेकर सियासत के गलियारों में उठा तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। तहसील भवन की जमीन चयन के मामले को लेकर माननीयों के बीच तलवारें खिंचीं हैं।
इसमें एक ही पार्टी से जुड़े तीन-तीन माननीयों के कूदने से राजनीति गर्म है और सपा की किरकिरी हो रही है। इसके कारण संगठन ने पूरे मामले को सपा हाईकमान तक पहुंचाने की तैयारी कर ली है। अब वहीं नौगावां तहसील भवन पर फैसला होगा। वहीं पुतला फूंकने वाले पदाधिकारियों की हरकत भी बताई जाएगी।
इस मामले को लेकर क्षेत्रीय विधायक अशफाक अली खां का पुतला फूंके जाने और विवाद बढ़ने के बाद समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह ने खामोशी तोड़ी है। बोले- मामला संज्ञान में आया है। पुतला फूंकने का मसला बेहद गंभीर है। पूरे प्रकरण की जानकारी हाईकमान तक पहुंचाई जाएगी। उसके आदेश मिलने के बाद ही अगला कदम उठाया जाएगा। विवाद को निपटाने की कोशिश की जाएगी।