फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   tehseel nyay panchayat

दो तहसील क्षेत्रों में छह न्याय पंचायत के 23 ग्राम पंचायत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
tehseel nyay panchayat
अमरोहा। पंचायत चुनाव की तैयारी में तेजी आ गई है। नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव कार्यालय न्याय पंचायतों के गांवों को खंगालने में जुटा है। इसमें छह न्याय पंचायत ऐसे मिले हैं, जिनकी ग्राम पंचायत दो तहसील क्षेत्रों में पड़ते हैं। न्याय पंचायतों में बुडेरना, अब्बलपुर, खेड़ा, बारसाबाद, तिगरी और चांद नगर शामिल हैं। इनके गांवों को एक ही तहसील क्षेत्र में किया जाना है। जिस तहसील में उसके अधिक गांव आएंगे, ऐसे सर्वाधिक 11 ग्राम पंचायत अमरोहा तहसील क्षेत्र के हैं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट स्थित पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव कार्यालय में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। जिले में इस तरह के 23 ग्राम पंचायत चिह्नित किए गए हैं। पंचस्थानी कार्यालय इस पर माथापच्ची में जुटा है। सर्वाधिक ग्राम पंचायत अमरोहा तहसील क्षेत्र की है। यहां के 11 ग्राम पंचायतों के कार्य नौगांवा सादात तहसील क्षेत्र से संपन्न कराए जा सकते हैं। इसके अलावा धनौरा तहसील क्षेत्र के नौ ग्राम पंचायतों के कार्य हसनपुर और दो ग्राम पंचायतों के कार्य अमरोहा तहसील में होंगे। इसके अलावा धनौरा के दो ग्राम पंचायत और नौगांवा सादात के तीन ग्राम पंचायत भी अमरोहा तहसील क्षेत्र में कराए जाने हैं।
विज्ञापन

यह हैं चिह्नित ग्राम पंचायत
मऊ मयचक, एबजाबाद, नाजपुर खुर्द, रायपुर कला, अहरोई, दाउद सराय, पंजू सराय, जलालपुर नारायन, कांकर खेड़ा, रजाकपुर और अकबरपुर पट्टी।
बारसाबाद, फौंदापुर, अहरोला तेजवन, बसैली, चौबारा, लठीरा, फरीदपुर एतमाली, तिगरी और मोहरका पट्टी।
रायपुर, करौदी, उमरी जानिवगर्व, मिलक साहूपुर शामिल हैं।
न्याय पंचायत के सभी गांव को सर्वाधिक गांव वाले तहसील में जोड़ा जाना है। इन ग्राम पंचायतों के वोटर लिस्ट समेत सभी कार्य कराए जाने हैं। इसके लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। - कल्लू सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, पंचायत और नगरीय निकाय
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed