फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Teen's condition worsened due to quack treatment and he died

Amroha News: झोलाछाप के इलाज से बिगड़ी किशोर की हालत, मौत

Wed, 11 Jun 2025 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 11 Jun 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Teen's condition worsened due to quack treatment and he died
आदमपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

झोलाछाप से दवाई लेने के बाद बुखार से पीड़ित किशोर की तबीयत बिगड़ गई। परिजन गंभीर हालत में लेकर उसे मेरठ पहुंचे, जहां किशोर की मौत हो गई। परिजनों ने झोलाछाप पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। वहीं, झोलाछाप दुकान करके भाग गया है।
गांव बीजनपुर में किसान प्रेमपाल सिंह का परिवार रहता है। उनके बेटे राजकुमार (16) को रविवार को बुखार आया था। परिजन उसे गांव में ही झोलाछाप के पास लेकर पहुंचे था, जहां झोलाछाप के इलाज शुरू करते ही किशोर की हालत और ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद परिजन किशोर को मेरठ ले गए, जहां उपचार के दौरान सोमवार शाम किशोर की मौत हो गई। मौत के बाद मृतक का शव परिजन घर लेकर पहुंचे और झोलाछाप को बुलाया, लेकिन वह दुकान बंद करके भाग गया।
विज्ञापन

इसके बाद परिजनों ने झोलाछाप की दुकान पर जमकर हंगामा काटा। बाद में मृतक के शव का बिना कानूनी कार्रवाई के ही अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था और हरियाणा में ढाबे पर काम करता था। नोडल अधिकारी डॉक्टर शरद कुमार का कहना है कि मामला जानकारी में है। टीम भेज कर झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed