फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   teenager try to suide

पिता की डांट से आहत किशोरी ने की आत्महत्या की कोशिश, पुलिस ने बचाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
teenager try to suide
अमरोहा। पिता की डांट से आहत किशोरी ने आत्महत्या करने की कोशिश की। किशोरी के नहर में कूदने से पहले पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसको बचा लिया। बाद में पुलिस ने किशोरी को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

यह मामला नौगांवा सादात थानाक्षेत्र का है। एक गांव निवासी किशोरी मानसिक रूप से बीमार है। किसी बात को लेकर उसके पिता ने उसे डांट दिया था जिससे आहत होकर वह गुरुवार की सुबह करीब ग्यारह बजे आत्महत्या करने के लिए सिकरिया नहर के पुल पर पहुंच गई। अभी वह पुल से कूदने वाली थी, तभी किसी राहगीर ने पीआरवी को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पीआरवी मौके पर पहुंच गई। किशोरी को समझाकर उसका गुस्सा शांत किया। किशोरी से नाम-पता पूछकर परिजनों को मामले की जानकारी दी और मौके पर बुला लिया। इसके बाद उसके सकुशल परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताय कि पिता की डांट से नाराज होकर वह नहर में कूदकर आत्महत्या करने आई थी। वहीं परिजन किशोरी को मानसिक रूप से थोड़ा बीमार बता रहे थे। पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed