फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Teenager collided with motor after getting scarf stuck in fodder machine, dies

चारा मशीन में दुपट्टा फंसने से मोटर से टकराई किशोरी, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Teenager collided with motor after getting scarf stuck in fodder machine, dies
चारा काटते समय बेल्ट में दुपट्टा फंसने से किशोरी मोटर से जा टकराई। सिर पर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी साबिर अहमद के परिजन रविवार की शाम लगभग पांच बजे पशुओं के लिए मशीन से चारा काट रहे थे। साबिर की 16 वर्षीया पुत्री परवीन भी चारा काटने में सहयोग कर रही थी। बताया जाता है कि अचानक किसी कारण से मशीन पर लगी बेल्ट निकल गई। परवीन बेल्ट ठीक करने लगी। बेल्ट ठीक करते समय अचानक उसका दुपट्टा शाफ्ट की चपेट में आ गया। परवीन दुपट्टे के साथ ही मशीन में लिपट गई। उसका सिर इंजन में जाकर लगा। उसके सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। आस पड़ोस में रहने वाले लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। परवीन कक्षा आठ की छात्रा थी और पिछले लॉकडाउन के बाद स्कूल जाना छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed