{"_id":"670f04a1850162bb8b0602e7","slug":"teenage-girl-kidnapped-at-gunpoint-mother-threatened-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-127659-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: तमंचे के बल पर किशोरी का अपहरण, मां को दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: तमंचे के बल पर किशोरी का अपहरण, मां को दी धमकी
विज्ञापन
बछरायूं (अमरोहा)।
क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर तमंचे के बल पर किशोरी का अपहरण कर लिया गया। विरोध करने पर मां को जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मां की तहरीर पर गांव के ही चार युवकों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है। दाे आरोपी पहले भी किशोरी के साथ छेड़खानी करने में जेल जा चुके है, जो अभी जमानत पर बाहर आए हैं।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज की है। कहा, मंगलवार तड़के गांव के ही ईश्वरचंद, रवि, ओमराज और अशोक उसके घर में घुस आए। आरोपी तमंचों के बल पर 14 साल की बेटी को उठाकर ले गए। महिला ने रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसके सीने पर तमंचा रख कर जान से मारने की धमकी दी। मां का आरोप है कि आरोपी उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर ले गए। मां द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि दो आरोपी पहले भी उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ में जेल जा चुके हैं। किशोरी की मां ने हलके के दरोगा की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। पुलिस ने महिला की तहरीर पर चारों के खिलाफ अपहरण आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरी ओर सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की सत्यता की जांच की जा रही है।