{"_id":"60f1dad08ebc3e53ab7ccb02","slug":"teen-talq-for-dowery-jpnagar-news-mbd3959656100","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक में पति समय छह पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक में पति समय छह पर एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। दहेज में पचास हजार की मांग को लेकर ससुराल वालों ने विवाहिता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। बाद में पति तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ दिया। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
यह मामला नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के बांसखेड़ी गांव का है। यहां रहने वाले मकसूद की बेटी तरन्नुम की शादी वर्ष 2009 में मुरादाबाद जनपद के कांठ थानाक्षेत्र के बिचपुरी गांव निवासी मोहम्मद हारून के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए शारीरिक मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। दहेज में पचास हजार रुपये की अतिरिक्त मांग करते थे। 13 जुलाई को पति व अन्य ससुराल वालों ने पीड़िता के साथ मारपीट की। इसकी शिकायत कांठ थाने में दर्ज कराई थी। इसके बाद ससुराल वालों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। तभी से वह अपने मायके में पिता के घर रह रही है।
आरोप है कि 14 जुलाई को पति अपने परिजनों के साथ घर में घुस आया और मारपीट की। विरोध करने पर तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। विवाहिता ने इसकी शिकायत एसपी पूनम से की। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मोहम्मद हारून फारुख, शहजाद, आसिफ, नज्जो और कमर जहां के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।