{"_id":"5e6fc0d08ebc3ea4e179926a","slug":"teen-talaq-husband-arrested-jpnagar-news-mbd343390843","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीड़न में पति समेत सात पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज उत्पीड़न में पति समेत सात पर एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोया(अमरोहा)। ससुरालियों ने दहेज के लिए विवाहिता को मारा-पीटा। मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। पति के अन्य किसी युवती के साथ अवैध संबंध सामने आए। पीड़िता की तहरीर पर मामले में पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के नारंगपुर निवासी हरिराम सिंह की बेटी एसडी गीता की शादी 13 दिसंबर 2018 को मुरादाबाद के अलकनंदा कॉलोनी निवासी नितिन कुमार के साथ हुई थी। नितिन झांसी में नौकरी करता है। शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। उसके साथ महिला को मारा-पीटा करते थे। रोटी-कपड़ों से भी तंग रखने लगे। दहेज में दो लाख रुपये और बुलेट मोटरसाइकिल की मांग की। विरोध करने पर ससुरालियों ने गीता को छह महीने पहले पीट कर घर से निकाल दिया था। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई। जिसके बाद ससुराल वालों ने गीता को परेशान और तंग न करने का आश्वासन दिया। इसके बाद गीता गर्भवती हो गई, लिहाजा नितिन उसे अपने साथ झांसी ले गया था। जहां उसके अन्य किसी युवती के साथ अवैध संबंध सामने आए। विवाहिता ने आपत्ति जाहिर की तो उसको पीटकर घर से निकाल दिया। 15 मार्च 2020 को ससुराल वाले मायके घर पहुंचे और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति नितिन कुमार समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर शरद मलिक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।