{"_id":"5e3afdbe8ebc3ee5b73f7216","slug":"teen-talaq-hasanpur-news-mbd338860554","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए पत्नी को मायके में दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए पत्नी को मायके में दिया तीन तलाक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर (अमरोहा)। कोतवाली क्षेत्र में मायके में रह रही पत्नी को दहेज के लिए तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। पीड़िता और उसके मायके वालों का आरोप है कि उनको मारा पीटा भी है। मामले में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
नगर के मोहल्ला लालबाग ऊंचा निवासी रोशनी हीरा ने बताया कि 10 नबंवर 2018 को गाजियाबाद के मोहल्ला अंकुर बिहारी निकट नवजीवन स्कूल निवासी अमजद खान के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले छोटी-छोटी बात पर प्रताड़ित करने लगे। दहेज में बाइक और दो लाख रुपये की मांग की गई। पीड़िता ने बताया कि एक जनवरी 2019 को मायके वाले मिलने के लिए ससुराल पहुंचे थे। पति और ससुरालियों ने दहेज में बाइक समेत दो लाख की मांग की। मांग पूरी करने से इनकार करने पर मारा पीटा गया। इस दौरान धक्के देकर रोशनी को भी घर से बाहर निकाल दिया। तभी से रोशनी अपने मायके में हसनपुर रह रही थी। आरोप है कि 29 जनवरी 2020 को पति और ससुराल के कुछ लोग मायके में पहुंचे और दहेज की मांग पूरी न करने पर कहासुनी के बाद मारने पीटने लगे। इस दौरान पति तलाक-तलाक-तलाक बोलकर चला गया। प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति अमजद खान, सास शहाना, अरशद उर्फ मोनू और मल्लिका उर्फ रानी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।