फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Teen dies after drowning in swimming pool

मातम में बदली खुशियां: स्विमिंग पूल में डूबकर किशोर की मौत, 30 मई को है बहन की शादी

Sun, 28 May 2023 01:02 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 28 May 2023 01:02 PM IST
सार

ये घटना अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के एक स्विमिंग पूल की है। अवैध रूप से संचालित स्विमिंग पुल पर गर्मी के चलते तमाम बच्चे नहाने पहुंचते हैं।

विज्ञापन
Teen dies after drowning in swimming pool
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्विमिंग पूल में नहाते समय किशोर की मौत हो गई। 30 मई को उसकी बहन की शादी है। स्विमिंग पूल संचालक से समझौते के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस को मामले की जानकारी नहीं दी गई है। 

विज्ञापन


ये घटना अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के एक स्विमिंग पूल की है। अवैध रूप से संचालित स्विमिंग पुल पर गर्मी के चलते तमाम बच्चे नहाने पहुंचते हैं। जोया रोड स्थित एक मोहल्ले में किसान का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं। शुक्रवार को किसान का बेटा नहाने के लिए स्विमिंग पूल पर कहा था। बताते हैं कि शुक्रवार को स्विमिंग पूल बंद रहता है। लेकिन यहां मौजूद स्टाफ ने टिकट लेकर किशोर को नहाने के लिए भेज दिया। स्विमिंग पूल की गहराई करीब 6 फीट है। यहां नहाते समय किशोर अचानक डूब गया। कुछ देर बाद उसका शव पानी में उतराने लगा। किशोर की मौत होने पर स्विमिंग पूल स्टाफ के होश उड़ गए। 
विज्ञापन


उन्होंने मामले की जानकारी संचालक को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। परिजनों के मुताबिक 30 मई को मृतक की बहन की बारात आनी है। उसकी मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया। लिहाजा परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ सतीश चंद पांडेय ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed