{"_id":"68eac3f8bd1e4d398102e0ad","slug":"technical-information-given-to-farmers-for-pulses-production-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-149580-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: धर्म स्वतंत्र विधेयक कानून लागू कराने को किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: धर्म स्वतंत्र विधेयक कानून लागू कराने को किया प्रदर्शन
विज्ञापन
अमरोहा। शनिवार को श्री पंचदशनाम आवाहन अखाड़ा के बैनर तले कलक्ट्रेट में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलक्टर को सौंपकर धर्म स्वतंत्र विधेयक कानून को लागू कराने की मांग की है।उन्होंने कहा कि राष्ट्र विरोधी ताकतें छल, बल और प्रलोभन से हिंदू समाज का धर्मांतरण करा रहीं हैं। कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वतंत्रता है कि वह अपने धर्म का प्रचार प्रसार कर सके। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हिंदू समाज के लोगों का धर्म परिवर्तन करने का प्रयास किया जा रहा है। आरोप है कि विदेशी धन व मशीनरी द्वारा धर्मांतरण देश के विभिन्न गांवों और निर्धन बस्तियों को निशाना बनाया जा रहा है।
कहा कि देश के अंदर हिंदू समाज का धर्मांतरण करना और देश की सांस्कृतिक धरोहर पर आघात करना है। उन्होंने विदेशी शक्तियों का विरोध कर धर्म स्वतंत्र विधेयक कानून लागू कराने की मांग की है। इस दौरान नरोत्तम गिरी, महंत पूर्णगिरी महाराज, डॉ. संजय सिंह, सेवानाथ महाराज, महंत सुरेश गिरी, रामदास आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- --