फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Team car raided in private hospital stopped, commotion

निजी अस्पताल में छापा मारने गई टीम की कार रोकी, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Team car raided in private hospital stopped, commotion
ढबारसी/हसनपुर। अनियमित्ताओं को लेकर निजी अस्पतालों पर छापेमारी की गई। इस दौरान दो अस्पताल सील किए गए। वहीं मरीजों एवं तिमारदारों ने छापेमारी करने गई टीम की कार को रोक लिया। जमकर हंगामा किया। नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

मंगलवार को नोडल अधिकारी एवं तहसीलदार ने टीम के साथ ढबारसी के निजी अस्पतालों पर छापेमारी की। मरीजों को लगाई जा रही ग्लूकोज की बोतल व फ्लूटस को गलत बताया। मरीजों एवं तिमारदारों ने छापेमारी करने गई टीम की कार को रोककर हंगामा किया। जमकर नोकझोंक हुई। अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत किया। उपजिलाधिकारी विजय शंकर ने बताया कि ढबारसी के मेरठ नर्सिंग होम, शुभ चाइल्ड हास्पिटल, लोकप्रिय बाल क्लीनिक, मेरठ पैथोलॉजी लैब, सैनी क्लीनिक को सील किया गया। इसके अलावा सुतावली के महबूब अली क्लीनिक संचालक को नोटिस दिया गया है। आदमपुर के अनस चिकित्सालय को भी अनियमितताओं के चलते नोटिस दिया गया है और हसनपुर के अल हयात हेल्थकेयर सेंटर संचालक को भी अनियमितताओं के चलते नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed