{"_id":"6897ae78cbf0b5f6b70e3135","slug":"teachers-will-get-training-to-increase-enrollment-in-government-schools-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-145448-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: राजकीय स्कूलों में नामांकन बढ़ाने को शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: राजकीय स्कूलों में नामांकन बढ़ाने को शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण
Sun, 10 Aug 2025 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 10 Aug 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। राजकीय स्कूलों में छात्र नामांकन बढ़ाने की लाख कवायद के बाद भी खास प्रगति देखने को नही मिलती है। जिले में अभी भी कई ऐसे स्कूल हैं, जहां नामांकन अपेक्षा के अनुरूप नही है। इसके लिए राजकीय स्कूलों के शिक्षकों को प्रशिक्षण देकर कर्तव्यबोध कराया जाएगा।
जिले में करीब 25 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों का संचालन किया जाता है। जहां बड़ी तादाद में बच्चे शिक्षा पाते हैं। यहां बच्चों की शैक्षिक प्रगति के लिए हर साल लंबा चौड़ा बजट खर्च किया जाता है। लेकिन नामांकन के समय अपेक्षा के अनुरूप छात्र प्रवेश नहीं हो पाते हैं। इसके लिए अब राज्य परियोजना कार्यालय 50 से कम नामांकन वाले राजकीय हाई स्कूल व 100 बच्चों तक नामांकन वाले राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्यों व शिक्षकों को नामांकन बढ़ाने के लिए कर्तव्यबोध कराने को प्रशिक्षण देगा। प्रशिक्षण का आयोजन लखनऊ में 18 अगस्त से 23 अगस्त के बीच होगा। अमरोहा के ऐसे स्कूलों के शिक्षकों को 22 अगस्त को लखनऊ के शिक्षा निदेशक सभागार में प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला समन्वयक समग्र शिक्षा मदनपाल सिंह ने बताया कि ऐसे सभी स्कूलों को सूचना उपलब्ध करा दी गई है।