फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Teachers' union staged a sit-in at the DIOS office over eight-point demands.

Amroha News: शिक्षक संघ ने आठ सूत्री मांगों को लेकर डीआईओएस कार्यालय पर दिया धरना

Sun, 03 May 2026 12:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 03 May 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Teachers' union staged a sit-in at the DIOS office over eight-point demands.
अमरोहा। माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने मांगों को लेकर शनिवार को डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार को सौंपा।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए प्रदेशीय मंत्री डॉ. जीपी सिंह ने कहा कि दो ज्ञापन सौंपे गए, जिनमें एक स्थानीय स्तर की आठ सूत्रीय मांगों से संबंधित है, जबकि दूसरा प्रदेश स्तरीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित है। उन्होंने कहा कि चयन बोर्ड की धारा 18 व 21 की बहाली और पुरानी पेंशन व्यवस्था को हर हाल में लागू किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष गुरनाम सिंह ढिल्लो ने कहा कि वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाए। साथ ही 22 मार्च 2016 की राजाज्ञा से आच्छादित शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ, तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण और व्यावसायिक शिक्षकों को पूर्णकालिक दर्जा दिए जाने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अतुल कुमार शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि शिक्षकों की लंबित मांगों का शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो जुलाई माह में व्यापक आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों की होगी।

जिला महामंत्री बालकराम ने बताया कि स्थानीय ज्ञापन में एनपीएस से ओपीएस में आए शिक्षकों की धनराशि को जीपीएफ में स्थानांतरित करने, लंबित एनपीएस धनराशि को खातों में अपडेट कराने, चयन एवं प्रोन्नति के एरियर भुगतान और रविवार को परीक्षाओं में ड्यूटी करने वाले शिक्षकों को प्रतिकर अवकाश दिया जाए। धरने में दानिश हबीब खान, आसिम अब्बासी, चारु शर्मा, आनंद कुमार, डॉ. नरेश कुमार, शैलेश पंकज, डॉ. प्रतिभा यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed