फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Teachers refuse to buy SIM on personal ID

Amroha News: शिक्षकों का पर्सनल आईडी पर सिम खरीदने से इंकार, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
Teachers refuse to buy SIM on personal ID
अमरोहा। लर्निंग रिसोर्स पैकेज के तहत परिषदीय स्कूलों में बांटे गए टैबलेट अभी शुरू नही हो सकें हैं। अध्यापकों ने भी विभागीय कार्य के लिए अपनी आईडी पर सिम खरीदने से हाथ खड़े कर दिए हैं। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर कार्य किया। संघ का कहना है कि अगर उनकी मांगों को न माना गया, तो वह 11 मार्च को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

टैबलेट में शिक्षकों को ऑनलाइन हाजिरी के साथ-साथ डीबीटी, एमडीएम, प्रेरणा एवं दीक्षा एप के अतिरिक्त कई योजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट ऑनलाइन भरनी थी। विभाग द्वारा शिक्षकों को टेबलेट का वितरण तो कर दिया गया, लेकिन सिम की व्यवस्था नहीं की गई। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अनुसार स्कूल के मुख्य अध्यापकों को उनकी निजी आईडी पर सिम खरीदने के लिए कहा गया है। जिसके चलते उन्होंने अपनी आईडी पर सिम खरीदने से हाथ खड़े कर दिए हैं। संघ के जिलाध्यक्ष विकास चौहान का कहना है कि शिक्षक पांच मार्च तक विरोध स्वरूप हाथ पर काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। उनका कहना है कि विभागीय कार्यों को निबटाने के लिए विभाग को सिम की व्यवस्था करनी चाहिए। उनके दूसरे स्कूलों में तबादले के बाद सिम भी उनकी आईडी पर संचालित होंगे, जोकि ठीक नहीं है।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. मोनिका ने कहा कि सभी को शासन की नीति के अनुसार काम करना होगा। अगर किसी को कुछ शंका हो तो बातचीत के बाद उसका हल निकाला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed